Tuesday, October 20th, 2026

BSNL के 18 रुपये वाले प्लान में हुआ बदलाव, अब हर दिन 1GB डेटा के साथ मिलेगा फ्री कॉलिंग का फायदा

 नई दिल्ली 
सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान और उस पर मिलने वाले फायदे के मामले में बीएसएनएल (BSNL) ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (अब Vi) दोनों को पीछे छोड़ दिया है। बीएसएनएल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 18 रुपये का है। वहीं, वैलिडिटी के साथ आने वाला एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 19 रुपये का है। BSNL ने अपने 18 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं और इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स को बढ़ा दिया है। तो आइए जानते हैं कि बीएसएनएल के 18 रुपये वाले प्लान में अब क्या-क्या फायदे मिलने लगे हैं और यह किस तरह से एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान से बेहतर है। 
 
BSNL का 18 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) सभी सर्किल्स के लिए है। प्लान में किए गए बदलाव 5 फरवरी 2021 से लागू होंगे। इस प्लान में अब वॉइस कॉल्स, विडियो कॉल्स, डेटा और SMS बेनेफिट्स का कॉम्बो ऑफर मिलने लगा है। बदलाव के बाद BSNL के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ विडियो कॉल्स का फायदा मिलने लगा है। प्लान में 1GB डेटा मिलेगा। साथ ही, 100 SMS भेजने की सहूलियत मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है।   
  
एयरटेल का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान 19 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 2 दिन की है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। लेकिन, BSNL के 18 रुपये वाले प्लान के मुकाबले इसमें केवल 200 MB डेटा मिलता है। साथ ही, प्लान में SMS भेजने की सुविधा भी नहीं मिलती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय